Ladli Behna Yojana 29th installment Date : मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाड़ली बहना योजना राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे वे अपने दैनिक खर्चों में आत्मनिर्भर बन सकें।
अब तक इस योजना की 28 किश्तें सफलतापूर्वक लाभार्थी महिलाओं के खातों में भेजी जा चुकी हैं। शुरुआत में इस योजना के तहत हर माह ₹1000 की राशि दी जा रही थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹1250 प्रतिमाह कर दिया गया है। यह बढ़ोतरी महिलाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की गई है।
लाडली बहना योजना 29वीं किस्त डेट
मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहन योजना की 29वीं किस्त के लिए विशेष बजट तैयार कर लिया है। इस किस्त के अंतर्गत पहले की तरह ही पंजीकृत महिलाओं को ₹1250 की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
लाडली बहन योजना से जुड़ी सभी महिलाओं के लिए अगली किस्त से संबंधित जरूरी जानकारी इस लेख में दी गई है। यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको समय पर किस्त से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकें।
Ladli Behna Yojana 29th installment Date
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना की 29वीं किस्त कब जारी होगी, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हालांकि, सोशल मीडिया और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह किस्त अक्टूबर महीने के शुरूआती दिनों में जारी होने की संभावना है। अनुमानित तारीख 5 से 10 अक्टूबर के बीच हो सकती है।
लाडली बहना योजना लाभ के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल पंजीकृत महिलाएं ही ले सकती हैं।
- महिलाओं की उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिलाओं के नाम पर ज्यादा जमीन या बड़ी संपत्ति नहीं होनी चाहिए।
- महिलाओं का बैंक खाता और आधार कार्ड दोनों एक्टिव होना जरूरी है।
- महिला आय करदता नहीं होना चाहिए।